महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 02 विशेष जनसुनवाई आयोजित की जायेगी- कलेक्टर श्री कोचर महिला सशक्तिकरण की दिशा में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की विशेष पहल
महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 02 विशेष जनसुनवाई आयोजित की जायेगी- कलेक्टर श्री कोचर महिला सशक्तिकरण की दिशा में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की विशेष पहल
दमोह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 10 मार्च -मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में महिला अधिकारी एवं महिला कर्मचारी केन्द्रित विशेष जनसुनवाई आयोजित कराई गई थी।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया उपरोक्त अनुक्रम में जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च के उपलक्ष्य में जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई का जिले में पदस्थ वरिष्ठतम महिला अधिकारी के नेतृत्व में की जायेंगी जिसमें विभागीय अधिकारी महिला रहेंगी एवं कार्य करने वाले समस्त कर्मचारी भी महिला ही रहेंगी। उक्त के अतिरिक्त आगामी 06 माह बाद जिला कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसनुवाई भी इसी प्रकार महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के नेतृत्व में ही आयोजित की जायेगी।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 02 विशेष जनसुनवाई 08 मार्च व 08 सितम्बर को आयोजित की जायेगी। उन्होने बताया 08 मार्च /08 सितम्बर को मंगलवार नहीं होने अथवा अवकाश होने की स्थिति में 08 मार्च/ 08 सितम्बर के पश्चात् आने वाले मंगलवार के दिवस जनसुनवाई आयोजित की जायेगी।


