खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा ग्राम हिनौता कलां,हटा,दमोह स्थित विभिन्न किराना दुकानों,मिठाई दुकानों एवं फास्ट फूड दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण एक्सपायरी डेट की 6 किलो खाद्य सामग्री बाजार मूल्य 2515 रुपए का किया गया विनष्टीकरण
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने निरीक्षण कार्यवाही करते हुए ग्राम हिनौता कलां हटा दमोह में किराना दुकानों ,मिठाई दुकानों एवं फास्ट फूड दुकानों का औचक निरीक्षण किया। कार्यवाही में शासकीय हाइस्कूल के सामने दमोह रोड स्थित जय माँ दांदईं किराना स्टोर संचालक नारायण असाटी का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में एक्सपायरी डेट की किराना खाद्य सामग्री मसाले, सॉस,मूंगफली तेल एवं शुद्ध घी विक्रय हेतु रखे पाए गए। मौके पर एक्सपायरी डेट की 6 किलो खाद्य सामग्री बाजार मूल्य 2515 रुपए का विनष्टीकरण किया गया। इसी तरह बस स्टैंड, हिनौता स्थित बजरंग स्वीट्स एवं जै जै सरकार फास्ट फूड कॉर्नर का निरीक्षण किया गया। परिसर में संग्रहित खाद्य सामग्री की जांच की गई। मौके पर फास्ट फूड कॉर्नर संचालक को अखाद्य



