E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
महावीर जयंती पर जिले में आज अवकाश घोषित 31 मार्च को सभी कार्यालय और संस्थान खुले रहेंगे
स्थानीय परिस्थितियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापनों के आधार पर समग्र विचारोपरांत दमोह जिले में कैलेण्डर वर्ष 2026 में घोषित अवकाशों की सूची में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को घोषित अवकाश के स्थान पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने अब संपूर्ण दमोह जिले में आज 30 मार्च 2026 दिन सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
उन्होंने निर्देशित किया है कि 31 मार्च 2026 को जिले के सभी शासकीय कार्यालय तथा संस्थान खुले रहेंगे एवं सामान्य कार्यालयीन कार्य संपादित किये जायेंगे।




