Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सफ़ेद पोशाक पहनकर टीम उम्मीद ने मातृ शक्ति के साथ मिलकर चलाया 21 वा साप्ताहिक स्वच्छता अभियान

 बेलाताल अटल पार्क में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में  टीम उम्मीद मातृशक्ति के साथ टीम के सभी लोगो ने 21वें साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर टीम उम्मीद के सभी लोग सफ़ेद पोशाक में ही नजर आए। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने बताया शहर में लगातार स्वच्छता कार्यों के साथ 21 में स्वच्छता अभियान के अवसर पर सफ़ेद पोशाक के साथ स्वच्छता करने की ये अनोखी पहल की गई। स्वच्छता गीत जीतेंगे जीतेंगे की शूटिंग भी इस दौर में है दमोह शहर की नए स्वच्छता गीत जीतेंगे जीतेंगे की शूटिंग भी इस अवसर पर की गई। मातृशक्ति स्वच्छता अभियान में अपनी अहम् भूमिका निभा रही हैं। टीम में उनका शामिल होना अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक पहल है।

            नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी ने सभी लोगों के साथ स्वच्छता पर लोगों को जागरुक करने के लिए और क्या-क्या प्रयास किये जायें इस सब पर विचार विमर्श किया।

            जन अभियान परिषद के जिला समन्व्यक सुशील नामदेव ने कहा सफेद रंग शांति और एकता को बढ़ावा देता है, इससे यह संदेश जाता है कि पूरे समुदाय को एकता के साथ गंदगी के खिलाफ लड़ना चाहिए यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

            सेडमेप जिलाधिकारी पीएन तिवारी ने कहा वंदे मातरम् गीत भी सफ़ेद कपड़ों के साथ गाने का मतलब पवित्रता देशभक्ति सादगी और मातृभूमि के प्रति समर्पण को दर्शाता है। सफ़ेद रंग शांति और निष्पक्षता का प्रतीक है जो देश प्रेम की भावना को एक सात्विक और निस्वार्थ रूप देता है।

            स्वच्छता अभियान में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल, नैना तिवारी, अभिलाषा पांडे, डाली कटारे, काजल पांडे, नीलम सैनी, सरिता सैनी, सुनीता मेशराम, सुचिता शर्मा, नैंसी जाटव, कुमकुम पाटकर, रश्मी कोरी, राकेश राठौर, धर्मेंद्र सोनी, महेंद्र सिंह लोधी, शिवम सोनी, दीपक राजपूत, माधव पटेल, ब्रजेश सेन, रवि पटेल, नैतिक सोनी, अर्जुन प्रताप सिंह, नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, जन अभियान परिषद के जिला समन्व्यक सुशील नामदेव, सेडमेप जिलाधिकारी पीएन तिवारी, एनआईसी अधिकारी योगेंद्र सिंह सहित दमोह नगर पालिका कर्मी शामिल रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!