Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

राज्यमंत्री श्री लोधी ने ग्राम बहेरियामाल और कोड़ल में सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन

दमोह जिले की विधानसभा क्षेत्र जबेरा को प्रदेश की क्रमांक एक विधानसभा बनाने का संकल्प लेकर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी निरंतर विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने जनपद तेंदूखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बहेरियामाल और कोड़ल में सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

            ग्राम बहेरियामाल में लगभग 25 लाख रुपए तथा ग्राम कोड़ल में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इन सामुदायिक भवनों का उद्देश्य ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

            इस अवसर राज्यपर मंत्री श्री लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि जबेरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनका लक्ष्य जबेरा को पूरे मध्य प्रदेश में एक आदर्श और अग्रणी विधानसभा बनाना है। इसके लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास, ग्रामीण सुविधाओं का विस्तार और सामाजिक ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

            उन्होंने सामुदायिक भवनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांवों में इस प्रकार की सुविधाएं होने से लोगों को विवाह, सामाजिक कार्यक्रम, बैठकें और अन्य सामूहिक गतिविधियों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी। इससे न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि ग्रामीणों के बीच आपसी सहयोग और सामाजिक एकता भी मजबूत होगी।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने यह भी बताया कि उनका सपना है कि जबेरा विधानसभा के प्रत्येक गांव में कम से कम एक सुसज्जित सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाए, जिससे हर ग्रामवासी को समान रूप से सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!