Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

हसील स्तर पर स्वीकृत हुआ प्रदेश का पहला रिंग रोड,  तेजी से होगा विकास – राज्यमंत्री श्री पटेल पथरिया में 195 करोड़ की लागत से बनेगा रिंग रोड, दो फ्लाईओवर भी होंगे शामिल

हसील स्तर पर स्वीकृत हुआ प्रदेश का पहला रिंग रोड,  तेजी से होगा विकास – राज्यमंत्री श्री पटेल पथरिया में 195 करोड़ की लागत से बनेगा रिंग रोड, दो फ्लाईओवर भी होंगे शामिल

दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल ने बताया कि यहाँ 195 करोड़ रुपये की लागत से रिंग रोड निर्माण की स्वीकृति मिल गई है, उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया।राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह प्रदेश का पहला रिंग रोड है, जिसे किसी तहसील मुख्यालय के लिए स्वीकृत किया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दो फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे, जिससे यातायात सुगम और व्यवस्थित हो सकेगा। उन्होंने जानकारी दी कि रिंग रोड का निर्माण दमोह रोड से प्रारंभ होकर पथरिया नगर के बाहरी क्षेत्र से किया जाएगा और यह चारों ओर से शहर को घेरते हुए एक बिंदु पर आकर जुड़ेगा। इससे शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आवागमन आसान होगा।राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि जहां भी बाईपास या रिंग रोड बनता है, वहां विकास की गति तेज हो जाती है। सड़कें किसी भी क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकता होती हैं और बेहतर सड़क संपर्क होने पर लोग नए क्षेत्रों में बसने के लिए आकर्षित होते हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!