सम्राट विक्रमादित्य के जीवन-चरित्र को नाट्य माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास- राज्यमंत्री श्री पटेल इस प्रकार के नाट्य कार्यक्रम समाज को न्याय, सत्य और आदर्श शासन की प्रेरणा देते है- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल नववर्ष विक्रम संवत् एवं गुड़ी पड़वा पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस दमोह में हुआ भव्य आयोजन
सम्राट विक्रमादित्य के जीवन-चरित्र को नाट्य माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास- राज्यमंत्री श्री पटेल इस प्रकार के नाट्य कार्यक्रम समाज को न्याय, सत्य और आदर्श शासन की प्रेरणा देते है- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल नववर्ष विक्रम संवत् एवं गुड़ी पड़वा पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस दमोह में हुआ भव्य आयोजन




दमोह : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस परंपरा की शुरुआत कर प्रदेशभर में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन-चरित्र को नाट्य माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया। यह दिन प्रदेशवासियों के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। आज से हिंदू नववर्ष और विक्रम संवत की शुरुआत हुई है, जिसे हम अपने सांस्कृतिक और पारंपरिक स्वरूप में उत्साह के साथ मनाते हैं, इस आशय के विचार पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस दमोह में आयोजित विक्रमोत्सव-2026 के कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये। कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण कर दीप प्रज्ज्वलित कर पुस्तक विमोचन कर किया गया।राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा सम्राट विक्रमादित्य ने अपने पराक्रम और नेतृत्व से विक्रम संवत की स्थापना की। आज हिंदू नववर्ष के रूप में मनाया जाता है, सम्राट विक्रमादित्य का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके आदर्शों को अपनाना हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा विक्रमोत्सव के अंतर्गत आयोजित नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से लोग सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में जान सकेंगे। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान का भी सशक्त मंच है। इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा ईसा पूर्व 57 में उज्जैन के सम्राट राजा विक्रमादित्य ने शकों को पराजित करने के बाद विक्रम संवत की स्थापना की थी, जिसे आज चैत्र प्रतिपदा के रूप में हिंदू नववर्ष के तौर पर पूरे देश में मनाया जाता है। यदि कोई शासक राजा विक्रमादित्य की तरह न्यायप्रिय हो, तो उसकी प्रजा कभी असंतुष्ट या दुखी नहीं रह सकती। उन्होंने नाटक का उल्लेख करते हुए कहा राजा ने प्रजा के हित को सर्वोपरि रखा। इस प्रकार के नाट्य कार्यक्रम समाज को न्याय, सत्य और आदर्श शासन की प्रेरणा देते हैं तथा वर्तमान समय में भी ऐसे मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता हैं। हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। कलेक्टर अनिल राठौर हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम अत्यंत भव्य, व्यवस्थित और उत्साहपूर्ण रहा, जिसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के अंतर्गत सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का मंचन भी किया जाएगा, जिससे उपस्थित जनों को भारतीय संस्कृति एवं इतिहास की गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराया।
इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति राजू कमल ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर मंजू धर्मेंद्र कटारे, कलेक्टर अनिल राठौर, सीईओ जिला पंचायत एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम दमोह सौरभ गंधर्व, नरेंद्र दुबे, राजीव आयाची सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक, मीडियाजन मौजूद हैं। कार्यक्रम का संचालन विपिन चौबे ने किया।


