Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

पतलोनी में जल महोत्सव का आयोजन, छोटी छोटी कन्याओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश

पतलोनी में जल महोत्सव का आयोजन, छोटी छोटी कन्याओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश

दमोह : ग्राम पंचायत पतलोनी के सामुदायिक भवन के सामने नौदेवी माता प्रांगण में आज मध्य प्रदेश जल निगम की परियोजना क्रियान्वयन इकाई दमोह के तत्वावधान में जल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम की महिला सशक्तिकरण समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत जल के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में जबेरा विधानसभा विधायक प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह लोधी, जनपद पंचायत अध्यक्ष तुलसीराम यादव, जनपद सदस्य बट्टू लाल यादव, भारत सिंह, संग्राम सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत पतलोनी तिज्जा बाई, पहारी सिंह सदर, बेड़ी सिंह, धनकुमार विश्वकर्मा, हीरा सिंह तथा ग्राम के समस्त पंच, मुख्य कार्यपालान अधिकारी जिला पंचायत दमोह प्रवीण फुलपगारे, जल निगम से महाप्रबंधक गौरव सराफ, मैनेजर जल सहभागिता डॉ. मनोज राज, राहुल परिहार, सह. प्रबंधक ओम प्रकाश विश्वकर्मा, भरत विश्वकर्मा, फील्ड इंजीनियर सुरभि नामदेव, पूजा शिव, चंदा सुमन O&M इंचार्ज अनुराग मिश्रा सहायक टीम सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने जल संरक्षण की शपथ ली तथा सामुदायिक रैली निकालकर ग्रामीणों को जल बचाने एवं जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूक किया।अंत में ग्राम में जल जीवन मिशिन पेय जल संचालन एवं संधारण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र से अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मनोज राज एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों का ग्राम पंचयात पंच (सरपंच प्रतिनिधि ) बेड़ी सिंह लोधी सदर द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!