E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
राजस्व और खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से तेंदूखेड़ा में की गई गैस कंपनी की जाँच

तहसीलदार तेंदुखेड़ा विवेक व्यास एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी तेंदूखेड़ा आदित्य दाहिया द्वारा संयुक्त रूप से प्रियंका गैस सर्विस तेंदूखेड़ा में घरेलू गैस की उपलब्धता के संबंध में जाँच की। जांच में पाया गया कि गैस कंपनी से लगातार सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है एवं उपभोक्ताओं को भी लगातार बुकिंग के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जांच समय तक 266 उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं।


