Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

गोपाल पटेल के प्रथम दमोह आगमन पर भव्य स्वागत, भाजपा कार्यालय में हुआ मंचीय कार्यक्रम

दमोह। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री श्री गोपाल पटेल जी के प्रथम दमोह नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सागर नाका स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सेतु के पास जिला कुर्मी समाज द्वारा उनका स्वागत एवं अभिवादन किया गया। इसके पश्चात सागर नाका स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।
औपचारिक शुरुआत के बाद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ वाहनों की रैली के रूप में स्वागत यात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से होकर निकली। इसके बाद नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। तीनगुल्ली पर दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री जयंत कुमार मलैया जी के द्वारा  स्वागत शुभकामना दी गई। इसके पश्चात स्टेशन चौराहा पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रिंस जैन जी द्वारा स्वागत किया गया। पंजाब बैंक के पास श्री हर्ष पटेल जी द्वारा स्वागत किया गया। राय चौराहा पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। घंटाघर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री संजय यादव जी द्वारा स्वागत किया गया तथा वहाँ महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं अम्बेडकर चौराहा पर पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा अध्यक्ष श्री गणेश जाटव जी एवं श्री कृष्णा राज जी (पूर्व पार्षद) की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
स्वागत यात्रा तीनगुल्ली, स्टेशन चौराहा एवं घंटाघर होते हुए भाजपा कार्यालय पहुँची, जहाँ मंचीय कार्यक्रम के साथ आयोजन का समापन हुआ।
भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे जी, नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री श्री गोपाल पटेल जी, हटा विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक जी, जिला महामंत्री श्री महेश पटेल जी, श्री रामेश्वर चौधरी जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शिवचरण पटेल जी, पथरिया नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सुंदर विश्वकर्मा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विद्यासागर पांडे जी, युवा नेता श्री लोकेन्द्र पटेल जी, जनपद अध्यक्ष हटा श्री गंगाराम पटेल जी तथा श्री हरिश्चंद्र पटेल जी (किसान मोर्चा) सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे जी ने स्वागत भाषण दिया, वहीं प्रदेश महामंत्री श्री गोपाल पटेल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री रामेश्वर चौधरी जी ने किया।
इस अवसर पर पार्टी के जिला से आए जिला टीम, जिला भाजपा के पदाधिकारी, मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!