जिला स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी पारपंरिक खेल का आयोजन संपन्न
भारत शासन की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (सीएससी) की बैठक 18 दिसम्बर 2025 में पारित प्रस्ताव अंतर्गत जिलो में पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित किये जाने के निर्देशो के तहत जिला दमोह में स्थानीय पारंपरिक खेलों के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी पारपंरिक खेल का आयोजन 12 मार्च 2026 को प्रातः 10.00 बजे से इंडोर स्टेडियम दमोह में आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत डॉ. मंजू देवलिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण फुलपगारे जिला पंचायत दमोह के द्वारा किया गया। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमोह जिले की सभी सातो जनपद पंचायतो की टीमो एवं जिला पंचायत दमोह की टीम के द्वारा भाग लिया गया।
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जनपद पंचायत तेन्दूखेडा की टीम विजयी रही जिन्हे पुरूस्कार स्वरूप राशि 21000/- रूपये, ट्राफी, मेडल, प्रमाण पत्र एवं दूसरे स्थान पर जिला पंचायत दमोह की टीम उपविजेता रही जिन्हे पुरूस्कार स्वरूप राशि 11000/- रूपये, ट्राफी, मेडल, प्रमाण पत्र वितरण किये गये। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमो को सांत्वना स्वरूप राशि 1100/- रूपये एवं सभी खिलाडियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले एवं पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम में जनपद पंचायत दमोह अध्यक्ष प्रीति ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत दमोह से वरिष्ठ लेखाधिकारी सौरभ सेलट, परियोजना अधिकारी पी.एस. पाण्डे, सहा. परि. अधि. श्री प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला समन्वय मनीष पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक निखिल पाठकार एवं जिला पंचायत दमोह की समस्त टीम उपस्थित रही।


