गगन भेदी जयकारों के साथ संपन्न हुई मासिक महाआरती

दमोह। प्रत्येक माह की भांति इस माह भी भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में मासिक महा आरती कृषि उपज मंडी सागर नाका दमोह में संपन्न की गई जिसमें हजारों की संख्या में मां के भक्तों ने भाग लिया और सैकड़ो लोगों ने नशा मुक्त रहने का संकल्प लिया और महाप्रसाद एवं गुरु शक्ति जल प्रसाद का पान किया समापन की बेला में भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रभारी श्री बलराम सिंह जी ने कहा कि आज होली के महापर्व मनाने की वास्तविकता 5 दिन चलती है जिसमें असत्य पर सत्य की जीत के प्रत्येक स्वरूप मनाई जाती है बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी तभी से आज तक हम अपने जीवन में सात रंगों का प्रवेश हो एवं कुसंस्कार हमारे नष्ट हो भक्ति मिले शक्ति मिले और आत्मज्ञान की प्राप्ति हो इसलिए हम होली का त्यौहार मनाते हैं। गुरुवर श्री की विचारधारा से अवगत कराते हुए श्री बाबूलाल विश्वकर्मा जी ने कहा कि आज लोक भिन्न-भिन्न प्रकार से इस महत्वपूर्ण को त्योहार से मानते हैं जिसमें समाज में विभिन्न प्रकार की बुराइयां पैदा हो गई हैं नशे की लिपटा अश्लीलता जैसे बुराइयों से गिर चुका है उसे समाप्त करने के लिए नशा मुक्ति मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवणों का जीवन जीना बहुत जरूरी है तभी समाज में प्रति एक त्यौहार शांति भाव से मनाया जा सकता है गुरुवर श्री की विचारधारा से उपस्थित मां भक्तों को श्री सूरत से जीने अपने विचार व्यक्त किया गजराज अथिया जी ने अपने विचार व्यक्त किया अंत में सभी ने गुरुवार का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं जिले में 14 एवं 15 मार्च को होने वाले विशाल अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ के भव्य आयोजन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई जिसमें भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय मुख्य सचिव उपस्थित रहेंगे पहला कार्यक्रम जबेरा ब्लॉक एवं दूसरा कार्यक्रम पथरिया ब्लाक में संपन्न किया जाएगा।



