Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
Uncategorized

पहुँचाने तथा आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल-कलेक्टर श्री कोचर सहजपुर में क्लस्टर स्तरीय शिविर एवं रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

पहुँचाने तथा आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल-कलेक्टर श्री कोचर सहजपुर में क्लस्टर स्तरीय शिविर एवं रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक

दमोह :  जिले के विकासखण्ड तेन्दूखेड़ा की ग्राम पंचायत सहजपुर में क्लस्टर स्तरीय द्वितीय शिविर एवं रात्रि चौपाल का आयोजन “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। रात्रि कालीन चौपाल में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण कराया।

            कलेक्टर  श्री कोचर ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित लगभग 100 आवेदनों त्वरित निराकरण कराया गया। चौपाल में उन्होंने मुख्य रूप से बंटवारा, नामांतरण, आवास योजना, शौचालय निर्माण तथा अन्य राजस्व एवं पंचायत संबंधी प्रकरणों पर सुनवाई कर मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने तथा आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। जिला प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में भी ऐसे शिविरों के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य किए जाते रहेंगे।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा  शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक एक ही स्थान पर पहुँचाना एवं ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना था। शिविर में विकासखण्ड क्षेत्र के 20 ग्राम पंचायतों यथा अजीतपुर, इमलीडोल, कुदपुरा, कोडल, खमरियाकलॉ, जामुनखेड़ा, झरौली, धनेटामाल, नरगुवामाल, पाठादों, पिंडरईपाजी, बैरागढ़, बैलवाड़ा, बोरिया, भैसा, महगुवाकलॉ, महगुवाखुर्द, समनापुर, सैलवाड़ा एवं सहजपुर के ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

            शिविर के दौरान 152 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण मौके पर ही किया गया।  इस मौके पर 64 स्किल टेस्ट किए गए, 70 आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 12 हितग्राहियों का अटल पेंशन योजना में पंजीयन किया गया। इसके अतिरिक्त 4 हितग्राहियों को सुरक्षा बीमा योजना एवं 10 हितग्राहियों को जीवन सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा गया।

            “संकल्प से समाधान” अभियान एवं रात्रिकालीन चौपाल के अंतर्गत आयोजित शिविर में एसडीएम सौरव गंधर्व, तहसीलदार विवेक व्यास, जनपद पंचायत सीईओ मनीष बागरी, पीएम आवास ब्लाक समन्वयक रोहित यादव ,राहुल गंगरा, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर शिल्पी, बीईओ नितेश पांडे सहित ग्राम पंचायत समिति अध्यक्ष गुड्डू दुबे, सरपंच प्रतिनिधि रघुनाथ पाल, ग्राम पंचायत सचिव नीतू अठया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे ।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!