Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

जबेरा में समधुर संगीत एवं कलम वितरण के साथ कक्षा बारहवीं के राजनीति के प्रश्न पत्र में विद्यार्थियो का हुआ प्रवेश प्रतिदिन की नई पहल से उत्साहित होकर दे रहे परीक्षार्थी परीक्षा विद्यार्थियो में परीक्षा का घट रहा तनाव यह सराहनीय पहल जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अभिनव सोच का परिणाम

जबेरा में समधुर संगीत एवं कलम वितरण के साथ कक्षा बारहवीं के राजनीति के प्रश्न पत्र में विद्यार्थियो का हुआ प्रवेश प्रतिदिन की नई पहल से उत्साहित होकर दे रहे परीक्षार्थी परीक्षा विद्यार्थियो में परीक्षा का घट रहा तनाव यह सराहनीय पहल जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अभिनव सोच का परिणाम

दमोह : कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में जबेरा के परीक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियो के मन से तनाव कम करने तथा उन्हें प्रसन्नचित होकर परीक्षा दिलाने के उद्देश्य से  नित नए नवाचार अपनाए जाकर यह केंद्र प्रदेश में एक नवीन मॉडल पेश कर रहा है।

इस केंद्र में नवाचार की कड़ी में विगत दिवस कक्षा बारहवीं की परीक्षा में राजनीति शास्त्र विषय के प्रश्न पत्र में एक अनूठा प्रयोग किया गया। जिसमें सर्वप्रथम समधुर प्रेरणादायी प्रार्थना से उनके मन को प्रफुल्लित किया गया। जिसमें केन्द्राध्यक्ष सहित सभी परीक्षार्थियो ने सस्वर सामूहिक रूप से प्रार्थना की। इसके पश्चात जनसहयोग से अखिलेश सोनी से प्राप्त कलम समस्त विद्यार्थियो को केन्द्रायक्ष ए.पी पटेल, वीक्षक एवं सहयोगी शिक्षक राजेश जैन ने वितरित किये गए। जिसे पाकर परीक्षार्थियो में प्रसन्नता एवं उल्लास दिखा वही वह तनावमुक्त हुए। उक्त सराहनीय पहल जिला कलेक्टर सुधीर कोचर की अभिनव सोच का परिणाम है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!