अभियान के द्वितीय चरण 16 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाकर प्रथम चरण में दर्ज 1656 आवेदनों में से निराकरण हेतु शेष 214 आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही की गई

संकल्प से समाधान अभियान के तहत क्लस्टर स्तरीय शिविर जनपद पंचायत दमोह अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन टौरी में आयोजित किया गया। शिविर में टौरी क्लस्टर अंतर्गत 23 ग्राम पंचायतों में चले अभियान के तहत 12 जनवरी 2026 से अभी तक दर्ज विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं/योजनाओं के 1656 आवेदनो पर कार्यवाही की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हलधर मिश्रा ने बताया अभियान अन्तर्गत प्रदेश शासन के 21 विभागों की चिन्हित 106 सेवाओं/योजनाओं को सम्मिलित किया गया है। 12 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक अभियान के प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर में घर घर जाकर आवेदन प्राप्त किये जाकर पोर्टल पर दर्ज किये गये।
उन्होंने बताया अभियान के द्वितीय चरण 16 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाकर प्रथम चरण में दर्ज 1656 आवेदनों में से निराकरण हेतु शेष 214 आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही की गई। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों के 66 नवीन आवेदन प्राप्त हुये जिनमें से 22 आवेदन शिविर में ही निराकृत कर दिये गये। शिविर में विभिन्न योजनांतर्गत 40 हितग्राहियों को स्वीकृत प्रकरणों के सामाजिक न्याय एवं निःशक्त विभाग से पेंशन एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता स्वीकृत पत्रक,स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान कार्ड, राजस्व विभाग से स्वामित्व अभिलेख, गरीबी रेखा प्रमाण पत्र आदि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शिविर स्थल पर ही वितरित किये गये।
शिविर में जनपद पंचायत दमोह अध्यक्ष श्रीमती प्रीति कमल सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य श्रीमती मोहिनी मुकेश जैन, ग्राम पंचायत अभाना सरपंच गोविंद सिंह, ग्राम पंचायत टोरी सरपंच हेमराज सिंह, ग्राम पंचायत सागोनी कला सरपंच मुकेश सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दमोह हलधर मिश्रा, सहायक यंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, बीपीओ भोजराज दुबे, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रतीक्षा सिंघई, राजस्व निरीक्षक सूरज पाठक, उपयंत्री डीडी बेन, उपयंत्री आरिफ खान महेंद्र अहरवाल, स्वतंत्र जैन, भरत सिंह ठाकुर,जितेंद्र अहिरवाल, गनेश असाटी, दिनेश पटेल तथा विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

