हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, हैदराबाद में 10 से 13 मार्च तक आनंद शिविर प्रशिक्षण शासकीय प्रतिभागियों के लिए पंजीयन प्रारंभ, प्रशिक्षण शुल्क राज्य आनंद संस्थान द्वारा वहन
हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, हैदराबाद (तेलंगाना) में 10 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले आनंद शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंजीयन प्रारंभ है। विस्तृत निर्देश/जानकारी का अवलोकन इस संस्थान की वेबसाइट www.anandsansthanmp.in पर किया जा सकता है। राज्य आनंद संस्थान के माध्यम से शासकीय प्रतिभागी पूरे कार्यकाल में किसी एक आनंद शिविर में ही भागीदारी कर सकते है।
राज्य संस्थान के निदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होने वाले शासकीय प्रतिभागियों के लिये निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क राशि रु. 20,000/- राज्य आनंद संस्थान द्वान्न वहन किया जायेगा। प्रतिभागियों को केवल अपना पंजीयन शुल्क राशि रु. 500/- वहन करना है। शासकीय प्रतिभागियों के यात्रा व्यय का भुगतान उनके पद की पात्रता अनुसार उनके मूल विभाग द्वारा किया जायेगा। प्रतिभागिता करने के इच्छुक अधिकारी/कर्मचारी को अपने रिपोर्टिग अधिकारी से लिखित अनुमति निर्धारित प्रपत्र में लेकर अपना पंजीयन संस्थान की वेबसाइट पर करना होगा।
उन्होने हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, हैदराबाद में आयोजित होने वाले आनंद शिविर में सम्मिलित होने के लिए आपके अधीनस्थ विभाग/कार्यालय के इच्छुक शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों का पंजीयन कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

