
दमोह। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में ईको क्लब के अंतर्गत पॉलीथिन के एकल उपयोग को ना कहो, अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण हितैषी जीवन शैली अपनाना है। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी. के. जैन के मार्गदर्शन एवं ईको क्लब प्रभारी डॉ मीरा माधुरी महंत के दिशा निर्देश में वनस्पति शास्त्र विभाग में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. नंदराम सुमन ( एच.ओ.डी. वनस्पति शास्त्र विभाग) के द्वारा ग्लोबल वार्मिंग से हो रहे नुकसान और ऋतु चक्रण से पर्यावरण पर पड़ रहे प्रभाव की ओर ध्यानाकर्षण किए गए, डॉ. ऋषिभा दीक्षित द्वारा ईको क्लब के विद्यार्थियों को हरित शपथ दिलाई गई और पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित करने हेतु प्रेरित किया गया। इसी क्रम में सुश्री दीपा पाण्डेय द्वारा पर्यावरण संरक्षण में छात्र छात्राओं का योगदान, स्वच्छता,साथ ही बताया कि पर्यावरण के प्रदूषित होने से मानव भयंकर बीमारी का शिकार हो रहे हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना अति आवश्यक है। इसके तहत महाविद्यालय के खेल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और प्लॉस्टिक के एकल उपयोग को ना कहें, बताया गया। वनस्पति शास्त्र विभाग में सहभागिता करने वाले सभी 25 विद्यार्थियों को जूट से बने छोटे थैले बांटे गए तथा सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अभियान में प्रह्लाद सिंह ठाकुर, जागेश्वर रजक, घसीटा रैकवार सहित छात्र- छात्राऐं उपस्थित रहे।


