E-Paperमध्य प्रदेश

बटियागढ़ विकासखंड की तीन उचित मूल्य दुकानों के नवीन आवंटन की प्रक्रिया की अवधि बढ़ा दी गई है अब 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, पात्र संस्थाएं राशन मित्र पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगी आवेदन

 जिले के बटियागढ़ विकासखंड अंतर्गत तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नवीन आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कि गई थी जिसके आवेदन 03 अगस्त तक आमंत्रित किए गए थे  जिनके आवेदन करने कि अवधि 25 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। बटियागढ विकासखंड की मगरोन, घूघस, खमरिया उचित मूल्य दुकानों के लिए पात्र संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

            अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पथरिया ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2015 के तहत आवेदन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के राशन मित्र पोर्टल http://rationmitra.nic.in/newshop के माध्यम से किए जा रहे हैं। म.प्र. सहकारी सोसाईटी अधिनियम 1960 के अतंर्गत उपभोक्ता सोसायटी, विपणन सोसायटी, उत्पादक सोसायटी, संसाधन सोसायटी, बहुप्रयोजन सोसायटी, महिला स्व-सहायता समूह, संयुक्त वन प्रबंधन समिति के आवेदन पात्र हैं । पात्र संस्थाएं शासकीय उचित मूल्य की दुकान खमरिया, मगरोन, घूघस के लिए 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!