जिले के समस्त विकासखण्डों के विभिन्न क्लस्टर मुख्यालयों में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय शिविरों का आयोजन आज
जिले के समस्त विकासखण्डों के विभिन्न क्लस्टर मुख्यालयों में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय शिविरों का आयोजन आज
दमोह : सुशासन व स्वराज हेतु प्रतिबद्ध विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य अंतर्गत शासन के समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ ग्राम पंचायतों/नगरीय निकायों/तहसील एवं जिला स्तर पर उसके पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं उन योजनाओं के लक्ष्य अनुरूप लाभ एवं शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।इसी अनुक्रम में आज 20 फरवरी को जिले के समस्त विकासखण्डों के विभिन्न क्लस्टर मुख्यालयों में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय शिविरों के आयोजन किये जायेंगे, जो बनवार विकासखण्ड जबेरा, तेजगढ़ विकासखण्ड तेन्दूखेड़ा, बांदकपुर विकासखण्ड दमोह, कुम्हारी विकासखण्ड पटेरा, सतपारा विकासखण्ड पथरिया, खड़ेरी विकासखण्ड बटियागढ़, हिनौताकलां विकासखण्ड हटा में आयोजित होंगे।

