कलेक्टर श्री कोचर गुरुवार को हटा ब्लॉक के कुंअरपुर, पिपरिया, लुहारी आदि गॉंव के भ्रमण पर पँहुचे फॉर्म हॉउस का किया निरीक्षण और युवा कृषकों से आवश्यक चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया
कलेक्टर श्री कोचर गुरुवार को हटा ब्लॉक के कुंअरपुर, पिपरिया, लुहारी आदि गॉंव के भ्रमण पर पँहुचे फॉर्म हॉउस का किया निरीक्षण और युवा कृषकों से आवश्यक चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया
दमोह : 19 फरवरी 2026कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर गुरुवार को हटा ब्लॉक के कुंअरपुर, पिपरिया और लुहारी के फॉर्म हॉउस के दौरे पर पहुंचे और युवा कृषकों से आवश्यक चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। सबसे पहले कलेक्टर श्री कोचर जैविक उत्पाद केंद्र दबे कृषि फॉर्म कुंआरपुर पंहुंचे और कृषि फॉर्म में जैविक उत्पादों का अवलोकन किया उनके निर्माण की तकनीक जानी और उत्पादों से प्राप्त आय की जानकारी ली। कुंअरपुर भ्रमण के बाद कलेक्टर श्री कोचर पिपरिया किरण ग्राम पंहुंचे जहां उन्होंने पवन पटेल, बहादुर पटेल, अनुपमा पटेल के खेत मे एप्पल बेर की कई किस्मो जैसे- कलर ग्रीन, येलो, कश्मीरी एप्पल बेर की खेती देखकर सराहना की और उनके व्यापरिक मार्केट आदि की जानकारी प्राप्त की।उन्होंने लुहारी ग्राम में दिनेश फौजदार के उन्नत कृषि फॉर्म की विजिट की। जिसमें शिमला मिर्च, टमाटर, खरबूजा, गुलाब की आम, चीकू फल फसलें को देखा। युवा कृषक आकाश फ़ौजदार से उन्होंने उत्पादों के व्यावसायिक उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह डॉ. मनोज कुमार अहिरवार, सहायक संचालक उद्यानिक विभाग दमोह एस.एस ठाकुर, उद्यानिकी अधिकारी गणेश पटेल, उद्यानिक अधिकारी हटा अजय द्विवेदी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी हटा संजय रोहित, बीटीएम हटा अखिलेश पटेल, कुतेद्र जी, मनोज पटेल, प्रगतिशील कृषक मधुमक्खी पालन भी दौरे में उनके साथ रहे। इसके साथ ही हटा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जैसे कानई पटेल , बहादुर पटेल , श्री चौकरया , बाबूलाल अहिरवार एवं अन्य सभी किसान भाई उपस्थित थे।



