मध्य प्रदेश
Trending
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल के आग्रह पर दुनय धाम सिंचाई परियोजना की घोषणा की पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल ने मुख्यमंत्री जी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल के आग्रह पर दुनय धाम सिंचाई परियोजना की घोषणा की पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल ने मुख्यमंत्री जी का माना आभार

दमोह : 13 फरवरी 2026 दमोह जिले के नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव एवं किसान सम्मेलन में पहुंचे मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटैल के आग्रह पर पथरिया विधानसभा के सिंचाई से वंचित गांवों के लिए दुनय धाम सिंचाई परियोजना की घोषणा की। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए राज्यमंत्री श्री पटैल ने मुख्यमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगी तथा कृषि उत्पादन व समृद्धि की दिशा में मजबूत कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी का पुनः आभार व्यक्त किया।