E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
राज्यमंत्री लखन पटेल हटा पँहुचे, देव श्री गौरीशंकर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए

मप्र सरकार में राज्य मंत्री लखन पटेल आज देर शाम हटा पँहुचे और देव श्री गौरीशंकर मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए,दद्दा कला मंच पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पँहुचे यंहा व्यास पीठ से राज्यमंत्री लखन पटेल का आयोजक मण्डल कुंवर पुष्पेंद्र सिंह हजारी की ओर से स्वागत किया गया
ब्रह्मालीन पँडित देवप्रभाकर जी शास्त्री जी के सुपुत्र पँडित श्री अनिल प्रभाकर जी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में शामिल होकर राज्यमंत्री लखन पटेल ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को गोद मे लेकर दुलार किया और सभी के साथ उत्सव मनाया
और देवश्री गौरीशंकर जी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया
इस दौरान हटा विधायक उमादेवी खटीक, भाजपा उपाध्यक्ष अनुरागबर्धन सिंह हजारी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही
राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि आज भगवान भोलेनाथ के चरणों में आने का अवसर मिला,बहुत ही दिव्य और भव्य यज्ञ आयोजन हुआ,श्रीमद्भागवत कथा भी सुनने का मौका मिला में अपने आपको धन्य मानता हूं और कुंवर पुष्पेंद्र सिंह हजारी जी का धन्यवाद देता हूं

