E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दमोह शहर में हॉकगंज बरंडा स्थित दलहन दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण अरहर दाल, मसूर दाल एवं चना दाल के लिए गए नमूने, गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी वैधानिक कार्यवाही, देशव्यापी दाल गुणवत्ता सर्वे अभियान के तहत लिए गए नमूने

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशो के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर में हॉकगंज बरंडा स्थित दलहन दुकानों का निरीक्षण किया गया। कार्यवाही में नेमचंद्र जैन की दलहन दुकान का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में संग्रहित अरहर दाल एवं मसूर दाल के नमूने जांच हेतु लिए गए।
इसी तरह सोनू किराना से चना दाल के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। राष्ट्रव्यापी दाल गुणवत्ता सर्वे अभियान के तहत संपूर्ण भारत में बाजार में उपलब्ध दालों की गुणवत्ता की जांच हेतु सभी प्रकार की दालों के नमूने एकत्रित करके विभिन्न गुणवत्ता मानकों पर जांच की गई।

