शिक्षा ही विकास का आधार है- विधायक श्री मलैया दमोह विधानसभा में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की पहल, नवीन स्कूल भवनों और अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की मांग दमोह विधायक जयंत मलैया ने शिक्षा के उन्नयन को लेकर स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से सौजन्य भेंट दमोह विधानसभा में एक नवीन उत्कृष्ट एवं दो सांदीपनि विद्यालय स्वीकृत करने का आग्रह पिपरिया केवलारी, बांदकपुर सहित विभिन्न स्कूलों में नवीन भवन एवं अतिरिक्त कक्षों की मांग

दमोह विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था के उन्नयन एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दमोह विधायक जयंत मलैया ने स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से सौजन्य भेंट कर विभिन्न विकास कार्यों एवं विद्यालयों की आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की गई।
वर्ष 2026-27 के लिए दमोह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में नवीन भवन एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मांग रखी गई। इनमें ग्राम पिपरिया केवलारी प्राथमिक शाला एवं ग्राम बांदकपुर माध्यमिक शाला के नवीन भवन सहित ग्राम लक्ष्मणकुटी (खजरी) उच्चतर माध्यमिक शाला, ग्राम जमुनिया (इमलियाघाट) के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, इमलियाघाट उच्चतर माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, सोमखेड़ा एवं बलारपुर माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
इसके अलावा रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह नगर तथा कच्चा सिंधी कैंप कन्या माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की आवश्यकता से भी अवगत कराया गया।
भेंट के दौरान दमोह विधानसभा क्षेत्र में एक नवीन उत्कृष्ट विद्यालय एवं दो सांदीपनि विद्यालयों की स्वीकृति की मांग भी रखी गई। बताया गया कि दमोह विधानसभा क्षेत्र में दमोह एवं दमयंती नगर दो तहसील, 89 पंचायत तथा 39 वार्ड हैं और यहां लगभग तीन लाख से अधिक आबादी निवासरत है। विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए वर्तमान में स्वीकृत विद्यालयों की संख्या बढ़ाए जाने की आवश्यकता बताई गई।
इस अवसर पर शिक्षा सुविधाओं के विस्तार, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने पर जोर दिया गया। “शिक्षा ही विकास का आधार है” के संकल्प के साथ क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

