Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

दसवीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज हो रहीं है प्रारंभ वार्षिक परीक्षा परिणाम सुधारने हेतु किए गए अनेक नवाचार कमजोर विद्यार्थियों पर किया गया विशेष फोकस

दसवीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज हो रहीं है प्रारंभ वार्षिक परीक्षा परिणाम सुधारने हेतु किए गए अनेक नवाचार कमजोर विद्यार्थियों पर किया गया विशेष फोकस

कैमरे से नकल की निगरानी एवं जिला स्तरीय कंट्रोल एंड कमांड सेंटर द्वारा जिले में नकल रहित परीक्षाओं का माहौल तैयार करने के बाद वर्ष भर विद्यार्थियों को विभिन्न नवाचारों के माध्यम से दक्षता उन्नयन का कार्य जिले में किया गया । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने शिक्षा विभाग की निरंतर बैठकों के माध्यम से जिला एवं विकासखंड स्तर पर सघन मॉनिटरिंग कर शैक्षणिक स्तर सुधारने के पूर्ण प्रयास किए गए हैं।  जिले में किए गए नवाचारों में साप्ताहिक टेस्ट, समर्पण कक्षाओं का प्रारंभ , समर्थ यूट्यूब चैनल के माध्यम से विषय वस्तु को विद्यार्थियों तक भेजना, डी एवं ई ग्रेड के विद्यार्थियों की विशेष कक्षाओं का संचालन, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा जिला एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के साथ प्रतिदिन गूगल मीट के माध्यम से मॉनिटरिंग की समीक्षा, फेसबुक लाइव के साथ कक्षा दसवीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों का प्रतिदिन 2 घंटे विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन, प्रखर विद्यार्थियों को मेरिट में स्थान दिलाने के उद्देश्य से अलग ग्रुप का निर्माण करके उनका विशेष मार्गदर्शन, सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों से तनाव प्रबंधन के दृष्टिकोण पर परीक्षा पे चर्चा का आयोजन आदि किया गया

गूगल मीट से मॉनिटरिंग की समीक्षा

            21 दिसंबर 2025 से 5 फरवरी 2026 तक निरंतर शाम 6 बजे से 7 बजे तक कलेक्टर श्री कोचर ने जिला स्तरीय टीम एवं समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक लेकर विद्यालयों में उपस्थित होने वाले कमजोर विद्यार्थियों की उपस्थित एवं अध्यापन कार्य की समीक्षा की। जिससे सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विकास खंड में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु प्राचार्य से निरंतर संपर्क में रहकर विद्यालयों का निरीक्षण करते रहे तथा उपस्थिति बढ़ाने हेतु वार्डन शिक्षकों के साथ ऑनलाइन मीटिंग कीं जिससे परीक्षा के दो दिन पूर्व तक सभी विद्यालयों में लगभग 70 से 80% उपस्थित बनी रही। गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रतिदिन प्राचार्य द्वारा उपस्थित मंगाई गई। जिस विद्यालय में उपस्थिति कम हुई वहां का निरीक्षण भी किया गया।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम द्वारा तनाव प्रबंधन करियर काउंसलिंग एवं अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी प्रमुख विद्यालयों में किए गए कार्यक्रम

            जिले के मंत्रीगण, सांसद, विधायक के साथ प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर ने प्रमुख विद्यालयों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा तनाव प्रबंधन एवं कैरियर मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों में जोश एवं उत्साह का माहौल तैयार किया । कलेक्टर ने स्वयं जिला एवं विकासखंड स्तर के 20 से अधिक विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान किया।

फेसबुक लाइव के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों के प्रश्नों का किया गया समाधान

            प्रतिदिन कलेक्टर कार्यालय दमोह की फेसबुक आईडी के माध्यम से शाम 5 से 6 बजे तक कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों हेतु तथा 6 से 7 बजे तक कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों हेतु समय विभाग चक्र के माध्यम से फेसबुक लाइव का आयोजन किया गया,  जिसमें जिले सहित अन्य जिले के विद्यार्थियों ने विषय विशेषज्ञों से विभिन्न कठिन अवधारणाओं पर अपने प्रश्न किये जिनका उत्तर विषय विशेषज्ञों द्वारा सरल भाषा में दिया गया। इस तरह प्रत्येक विद्यार्थी तक इस आयोजन को भेजने हेतु व्यापक प्रचार प्रचार भी किया गया।

साप्ताहिक टेस्ट

            कक्षा दसवीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को 5 दिन तक किसी विषय का अध्यापन कराने के बाद छठवें दिन उस विषय का उसे सप्ताह पढ़ाई गई विषय वस्तु पर आधारित टेस्ट का आयोजन किया गया तथा टेस्ट में जो अंक विद्यार्थी को प्राप्त हुए उसका डॉक्यूमेंटेशन किया गया तथा जो कमियां आई उन कमियों के आधार पर उस विद्यार्थी को विषय शिक्षक द्वारा विशेष मार्गदर्शन दिया गया, इस तरह विद्यार्थियों में कॉम्‍टीशन की भावना का विकास हुआ अनेक विद्यालयों ने साप्ताहिक टेस्ट में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पारितोषक भी प्रतिदिन प्रदान किए गए।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!