राज्यमंत्री श्री लोधी ने 05 हितग्राहियों के लिए 18 लाख 95 हजार राशि के ऋण किए वितरित 19 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर 988 युवक-युवतियों का चयन
राज्यमंत्री श्री लोधी ने 05 हितग्राहियों के लिए 18 लाख 95 हजार राशि के ऋण किए वितरित 19 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर 988 युवक-युवतियों का चयन
नोहलेश्वर महोत्सव मेला नोहटा में युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस युवा संगम में भाग लेने हेतु ऑनलाइन ऑफलाइन माध्यम से कुल 1860 आकांक्षी युवाओं ने पंजीयन किया जिसमें 19 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर 988 युवक-युवतियों का चयन किया। कार्यक्रम में जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र द्वारा 05 हितग्राहियों के लिए 18 लाख 95 हजार राशि के ऋण स्वीकृत कर राज्यमंत्री श्री लोधी ने वितरित किए।
साथ ही एल डी एम स्टेट बैंक आफ इंडिया, अंत्य व्यवसायी, जनजाति कार्य विभाग, श्रम विभाग सेडमैप द्वारा उपस्थित आवेदकों के लिए मार्गदर्शन दिया गया। स्वास्थ्य मिशन उमंग काउंसलर द्वारा 45 से अधिक छात्राओं की काउंसलिंग की गई। युवा संगम में प्राचार्य देवेश श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, बहादुर सिंह, सोनू कुमार सोनी, एन एस उईके तथा समस्त स्टाफ आई टी आई नोहटा का विशेष योगदान रहा।
पी एम श्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह, तेंदूखेड़ा, जबेरा एवं शासकीय आई टी आई दमोह, नोहटा, पटेरा के साथ उपस्थित अन्य 750 से अधिक छात्र छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग सत्येंद्र सिंह लेधी, मुकेश तिवारी तथा महाविद्यालय से आए हुए व्याख्याताओं द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन पी एन तिवारी समन्वयक सेडमैप द्वारा किया गया। जिला रोजगार अधिकारी एल पी लडिया ने उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों, पत्रकार बंधुओं, कंपनियों, छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
