हटा-पथरिया क्षेत्र के पात्र किसानों को शीघ्र मिलेगा भुगतान- कलेक्टर श्री कोचर
हटा-पथरिया क्षेत्र के पात्र किसानों को शीघ्र मिलेगा भुगतान- कलेक्टर श्री कोचर
दमोह : 04 फरवरी 2026कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान कल्याण योजना के अंतर्गत हटा–पथरिया क्षेत्र के जिन किसानों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है, उनमें से सभी पात्र किसानों की संपूर्ण जानकारी शासन को भेज दी गई है। उन्होंने कहा 5 फरवरी की रात तक सभी पात्र किसानों के खातों में भुगतान कर दिया जाएगा।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि यदि 5 फरवरी के बाद भी किसी पात्र किसान का भुगतान शेष रह जाता है, तो ऐसे किसान 6 फरवरी से “दमोह हेल्पलाइन” पर संदेश भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त प्रकरणों की प्रकरण-दर-प्रकरण जाँच की जाएगी और पात्रता अथवा अपात्रता की स्थिति से संबंधित जानकारी किसानों को दी जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का प्रयास है 5 फरवरी की रात तक सभी पात्र किसानों का भुगतान सुनिश्चित हो जाए तथा इसके बाद शेष मामलों में भी जाँच उपरांत पात्र किसानों को निश्चित रूप से योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।



