Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

12 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित आगमन

12 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित आगमन

नोहटा स्थित ऐतिहासिक नोहलेश्वर मंदिर परिसर में 5 फरवरी से 15 फरवरी तक 10 दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के साथ-साथ 10 दिवसीय मेले का भी आयोजन होगा। दोनों आयोजनों को संयुक्त रूप से आयोजित करने के लिए व्यापक स्तर पर रचना-योजना तैयार की गई है। उद्देश्य यह है कि नोहटा का यह कलचुरी कालीन मंदिर प्रदेश और देश में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाए और नोहलेश्वर महोत्सव एक प्रदेश स्तरीय आयोजन के रूप में स्थापित हो। इस आशय की बात प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कही।

राज्यमंत्री श्री लोधी कहा इस महोत्सव में देश-प्रदेश के नामी-गिरामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे, जिनमें अभिलिप्सा पांडा, पुनीत इस्सर एवं ग्रुप, कैलाश खेर सहित अन्य प्रमुख कलाकार शामिल हैं। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी बड़ा मंच दिया जाएगा, जहां 10 दिनों में लगभग 150 स्थानीय प्रस्तुतियाँ होंगी। उन्होने बताया इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 12 फरवरी को संभावित आगमन प्रस्तावित है, जिससे यह आयोजन और भी भव्य एवं दिव्य स्वरूप लेगा।

उन्होने कहा महोत्सव के दौरान किसान सम्मेलन, महिला सम्मेलन, रोजगार मेला, कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम, समितियों का सम्मेलन तथा समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 6 और 7 फरवरी को दो-दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा, जिसमें भोपाल से 150 से अधिक डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम सेवाएं देगी।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष किड्स जोन बनाया जा रहा है। मेले में मौत का कुआं, स्पंजिंग जंपिंग, हॉट एयर बैलून, आर्चरी एवं अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होने विश्वास जताया कि यह मेला मध्य प्रदेश के श्रेष्ठ मेलों में से एक सिद्ध होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस भव्य आयोजन में सहभागी बनें और नोहलेश्वर महोत्सव का आनंद लें।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का पूरा प्रयास है कि यह आयोजन बेहतर व्यवस्थाओं के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो और इसकी प्रसिद्धि देश-विदेश तक पहुंचे।

 इस आयोजित बैठक में भाव सिंह मासाब ,रूपेश सेन, सत्येंद्र सिंह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीएम सौरभ गंधर्व, जिला एवं जनपद पंचायत व पुलिस प्रशासन के अधिकारी और मेला से जुड़े हुए समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!