Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

ब्लैक एवं हॉट स्पॉट पर सुधारात्मक, इंजीनियरिंग एवं सुरक्षा सबंधी कार्यवाही निर्धारित तिथि तक पूर्ण सुनिश्चित की जाए-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर मैनिट भोपाल द्वारा जिले के अंतर्गत चिन्हित 12 ब्लैक स्पॉट एवं 02 हॉट स्पॉट लोकेशन पर दी विस्तृत रिपोर्ट कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर ने निर्माण एजेंसियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए लिखे पत्र विभागों द्वारा दिए गए निर्देशों पर अमल शुरू

ब्लैक एवं हॉट स्पॉट पर सुधारात्मक, इंजीनियरिंग एवं सुरक्षा सबंधी कार्यवाही निर्धारित तिथि तक पूर्ण सुनिश्चित की जाए-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर मैनिट भोपाल द्वारा जिले के अंतर्गत चिन्हित 12 ब्लैक स्पॉट एवं 02 हॉट स्पॉट लोकेशन पर दी विस्तृत रिपोर्ट कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर ने निर्माण एजेंसियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए लिखे पत्र विभागों द्वारा दिए गए निर्देशों पर अमल शुरू

            जिले में सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) भोपाल के माध्यम से जिले के अंतर्गत चिन्हित 12 ब्लैक स्पॉट एवं 02 हॉट स्पॉट लोकेशन का रोड सेफ्टी सर्वे एवं एनालिसिस कराया गया था। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार कोचर ने बताया मैनिट भोपाल द्वारा इस सर्वेक्षण की फाइनल रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है। मैनिट भोपाल द्वारा प्रदत्त अनुशंसाओं के अनुरूप सभी चिन्हित स्थलों पर सुधारात्मक, इंजीनियरिंग एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों के समुचित, समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित रोड एजेंसियों से 28 फरवरी तक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।उक्त कार्यों की सतत निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अपर कलेक्टर, यातायात प्रभारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पीडब्लूडी वर्षा मिश्रा निगरानी समिति में शामिल हैं।उन्होने बताया यह समिति संबंधित रोड एजेंसियों एनएच (पीडब्लूडी), एमपीआरडीसी, एनएचएआई, पीएमजीएसवाई एवं पीडब्लूडी के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं हॉट स्पॉट लोकेशन पर किए जा रहे कार्यों का स्थलवार निरीक्षण करेगी। साथ ही कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अनुपालन प्रतिवेदन का परीक्षण कर समेकित रिपोर्ट संबंधित कार्यालय को प्रस्तुत की जाएगी।कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर ने लोक निर्माण विभाग सागर कार्यपालन यंत्री (एन.एच.) को पत्र जारी करते हुए कहा इमलाई फैक्ट्री (थाना दमोह देहात) ब्लैक स्पॉट एवं मारा तिराहा (थाना दमोह देहात) हॉट स्पॉट आपके विभाग/रोड एजेंसी के माध्यम से स्पॉट पर सुधारात्मक, इंजीनियरिंग एवं सुरक्षा सबंधी आदि कार्यवाही निर्धारित तिथि तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कर विस्तृत अनुपालन प्रतिवेदन कार्यालय को भेजा जाए।इसी प्रकार मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड (MPRDC) संभागीय प्रबंधक को जारी पत्र में कहा गया समन्ना पेट्रोल पंप (थाना दमोह देहात), नाग बाबा (थाना तेंदूखेड़ा), टावर से 27 मील चौराहा (थाना तेंदूखेड़ा), गौरैया पुल से आईटीआई कॉलेज बम्होरी (थाना तेंदूखेड़ा), तारादेही तिराहा से भौडी मंदिर (थाना तेंदूखेड़ा), मावला पुल से नरगुवा टेक (थाना तेंदूखेड़ा) एवं पंडा बाबा मंदिर आगे मोड़ तक (थाना तेंदूखेड़ा) सभी ब्लैक स्पॉट आपके विभाग/रोड एजेंसी के माध्यम से स्पॉट पर सुधारात्मक, इंजीनियरिंग एवं सुरक्षा सबंधी आदि कार्यवाही निर्धारित तिथि तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कर विस्तृत अनुपालन प्रतिवेदन कार्यालय को भेजा जाए। दिए गए निर्देशों पर कार्रवाई भी विभाग द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!