शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खमरिया बिजोरा में करियर मेला संपन्न
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खमरिया बिजोरा में करियर मेला संपन्न

दमोह : 31 जनवरी 2026शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खमरिया बिजोरा में गत चार दिवसों से आयोजित करियर मेले का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। करियर मेले के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर निर्माण से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।कार्यक्रम में विधि के क्षेत्र से एडवोकेट दीपक श्रीवास्तव ने कानून से जुड़े करियर अवसरों पर प्रकाश डाला। देश के रक्षा मंत्रालय में करियर की संभावनाओं पर राजेश ठाकुर, कर्नल जबलपुर रेंज ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। मीडिया के क्षेत्र में करियर से संबंधित अवसरों पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश अग्रवाल ने मार्गदर्शन किया। साथ ही व्यवसाय एवं ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में करियर विषय पर राहुल जैन ने विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के संतोष ठाकुर द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेहा गौतम ने किया।इस अवसर महेश ठाकुर, दिलीप कुलस्ते, नीरज विश्वकर्मा, नीरज पांडे, भावना पांडे, विकास सोनी, प्रदीप रैकवार, अमित राजपूत, दिलीप मिश्रा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




