Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

पथरिया में आज लगेगा सुपर स्पेशलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सागर सुपर स्पेशलिटी ग्रुप के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजन

पथरिया में आज लगेगा सुपर स्पेशलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सागर सुपर स्पेशलिटी ग्रुप के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजन

प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल के निर्देशों के परिपालन में रविवार, 01 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया में एक दिवसीय सुपर स्पेशलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।इस शिविर में सुपर स्पेशलिटी ग्रुप सागर के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इनमें गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. राजेश पटेल, न्यूरोसर्जन डॉ. शिवम गौर, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. चन्द्रशेखर रावत, यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित नामदेव, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका पटेल, प्लास्टिक सर्जन डॉ. विवेक सुपाहा, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मधुर जैन, एम.डी. मेडिसिन डॉ. श्वेता गौतम, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनयदीप बिदौल्या एवं फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. आशीष मिश्रा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय से मानसिक रोग विशेषज्ञ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध रहेंगे।निःशुल्क जांच एवं उपचार सुविधाएंबीएमओ पथरिया डॉ. जतिन दुबे ने बताया शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ-साथ दवाइयां एवं विभिन्न प्रकार की निःशुल्क जांच सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इनमें फाइब्रोस्कैन जांच, रक्त संबंधी जांच, हृदय रोग जांच, नेत्र परीक्षण तथा हड्डी संबंधी जांच शामिल हैं। उन्होने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की समुचित जांच कराएं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!