Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

रामभक्ति की आध्यात्मिक धारा में रमा बुंदेली दमोह महोत्सव

रामभक्ति की आध्यात्मिक धारा में रमा बुंदेली दमोह महोत्सव

दमोह। आज मेले में प्रस्तुति देंगी कविता शर्मा बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को आध्यात्मिक भावधारा से ओतप्रोत सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती कविता शाह एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत रामभक्ति की सशक्त और भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। प्रस्तुति के प्रथम चरण में रामभक्ति की भावधारा को सजीव किया गया, वहीं द्वितीय भाग में आध्यात्मिकता को और अधिक सघन रूप देते हुए श्रीराम स्तुति की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श, करुणा एवं धर्मभाव को राग यमन कल्याणी एवं ताल मिश्रचापु में प्रस्तुत किया गया, जिसने श्रोताओं को शांति एवं आंतरिक संतुलन की अनुभूति कराई। इसके पश्चात हनुमान चालीसा की ऊर्जावान एवं प्रभावशाली प्रस्तुति हुई। रागमालिका एवं ताल आदि में निबद्ध इस प्रस्तुति में भगवान हनुमान के अद्वितीय बल, अटूट निष्ठा और निस्वार्थ भक्ति का सशक्त निरूपण देखने को मिला। वीर रस और भक्तिरस के अद्भुत संगम ने दर्शकों को भावविभोर कर दियज्ञं कार्यक्रम का समापन रामचंद्र मंगलम् से हुआ, जिसे राग कुरुंजी एवं ताल आदि में प्रस्तुत किया गया। इस मंगलमय रचना के माध्यम से शांति, समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना व्यक्त करते हुए संपूर्ण प्रस्तुति को आध्यात्मिक पूर्णता प्रदान की गई। बुंदेली खेलों में दिखा बच्चों का उत्साह दोपहर सत्र में बुंदेली खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत लंगड़ी, ची, धप्प-चपेटा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभात सेठ एवं मोहित संगतानी उपस्थित रहे। अक्षत गोस्वामी एवं अतुल तिवारी द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। शाम को नृत्य श्री प्रतियोगिता के विजेताओं की प्रस्तुति, लोकल ऑर्केस्ट्रा द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुति तथा नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इन विविध आयोजनों के साथ शुक्रवार के कार्यक्रमों का सफल समापन हुआ। आज प्रस्तुति देंगी बुंदेलखंड की प्रसिद्ध गायिका कविता शर्मा बुंदेलखंड की प्रसिद्ध गायिका “आगड़ दम-बागड़ दम” फेम कविता शर्मा आज बुंदेली दमोह महोत्सव में अपनी विशेष प्रस्तुति देंगी। महोत्सव समिति की ओर से सभी नगरवासियों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की गई है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!