E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
विश्व उपभोक्ता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राज्य/संभाग स्तरीय पुरस्कार 31 जनवरी तक इच्छुक उपभोक्ता संगठनों व व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित
विश्व उपभोक्ता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राज्य/संभाग स्तरीय पुरस्कार 31 जनवरी तक इच्छुक उपभोक्ता संगठनों व व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित
उपभोक्ता अधिनियम 2019 में निहित उद्देश्य के अनुसार उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के संरक्षण के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया प्रति वर्ष के अनुसार 15 मार्च विश्व उपभोक्ता संगठन संरक्षण दिवस के अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्वेच्छिक उपभोक्ता संरक्षणों / व्यक्तियों की उत्कृष्ठ प्रविष्टियों का चयन कर राज्य/संभाग स्तरीय पुरस्कार दिये जाने की शासन की योजना है। इच्छुक उपभोक्ता संगठन/व्यक्ति 31 जनवरी 2026 तक कार्यालय कलेक्टर (खाद्य) दमोह में अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय कलेक्टर (खाद्य) दमोह में संपर्क करें।