यदि कोई बस संचालक जारी आदेश की अवहेलना करते हुये क्षतिग्रस्त पुल के समीप बस का संचालन करता है, तो इसकी सूचना तत्काल थाना गैसाबाद, थाना हटा एवं जिला परिवहन कार्यालय दमोह को दी जाये
इसकी सूचना तत्काल थाना गैसाबाद, थाना हटा एवं जिला परिवहन कार्यालय दमोह को दी जाये
दमोह : 27 जनवरी 2026कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी ने जिला बस आपरेटर एसोसिऐशन दमोह एवं बस आपरेटर एसोसिऐशन हटा जिला दमोह के अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि समस्त बस संचालकों को निर्देशित किया जाये कि गैसाबाद पुल के समीप बसों का संचालन एवं यात्रियों को पैदल पुल पार करना पूर्णत: बंद किया जाये । यदि कोई बस संचालक जारी आदेश की अवहेलना करते हुये क्षतिग्रस्त पुल के समीप बस का संचालन करता है, तो इसकी सूचना तत्काल थाना गैसाबाद, थाना हटा एवं जिला परिवहन कार्यालय दमोह को दी जाये ताकि आमजन के जीवन को खतरे में डालने का प्रयास करने वाले बस संचालक/स्टाफ पर कठोरतम कार्यवाही की जा सके। ज्ञातव्य है हटा-दमोह से पन्ना की ओर जाने वाली तथा पन्ना की ओर से हटा की ओर आने वाली कुछ बसों के संचालकों द्वारा क्षतिग्रस्त गैसाबाद पुल (दमोह-हटा-गैसाबाद-सिमरिया-पन्ना मार्ग ) के एक तरफ बस रोककर यात्रियों को पैदल पुल पार कराकर दूसरी तरफ खड़ी बस में यात्रियों को स्थानांतरित कराया जा रहा है, जो अत्यंत जोखिमपूर्ण है तथा किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।




