सांदीपनि सी एम राइज विद्यालय दमोह में गणतंत्र का आयोजन कुछ इस तरह,,,,,,,
शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह

आज दिनांक 26 1 2026 को देश के 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह राष्ट्रीय पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः 7:00 बजे विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जो कि विद्यालय से पीजी कॉलेज होकर वापस विद्यालय प्रांगण में आई इसके पश्चात संस्था प्राचार्य एवं दोनों प्रधानाध्यापक के द्वारा ध्वज फहराया गया।इसके पश्चात सरस्वती पूजन एवं महापुरुषों का माल्यार्पण किया गया एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआतकी गई।कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था प्राचार्य श्री आर पी कुर्मी सर द्वारा उपस्थित जनों के समक्ष इस दिन की महत्वता से परिचित कराया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति से प्रेरित नृत्य गायन लघु नाटिका भाषण इत्यादि की प्रस्तुति की गई। इस वर्ष विद्यालय द्वारा एक नवाचार को करते हुए संपूर्ण सत्र के दौरान विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के फल स्वरुप कक्षा 1 से लेकर 12वी तक अध्यापन कराने वाले 7 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के समस्त आउट सोर्स कर्मचारीगण को उनकी निष्ठा पूर्ण कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से तीन छात्रों को स्वच्छता अनियमितता एवं अनुशासन की मांगों पर 90 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त छात्रों को उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम पर लगभग 150 छात्रों को पुरस्कृत किया गया इसके साथ ही एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत संपूर्ण सत्र के दौरान हुई गतिविधियों में सम्मिलित छात्रों एवं मणिपुरी लोक नृत्य के मार्गदर्शन करने हेतु श्रीमती सिंधु राजपूत को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय यह रहा कि विद्यालय की कक्षा 12वीं गणित के छात्र समीर अहिरवार को जिला स्तर पर माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे हैं नवाचारों पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र अहिरवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन संजय खरे एवं सीमा डिम्हा द्वारा किया गया।


