E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
सांदीपनि विद्यालय बटियागढ़ एवं एमएलबी दमोह में 22 जनवरी को आयोजित होगा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम
22 जनवरी को आयोजित होगा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम
दमोह: 21 जनवरी 2026
शासकीय सांदीपनि विद्यालय बटियागढ़ में मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल विद्यार्थियों के बीच उपस्थित होकर परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेंगे। तनाव प्रबंधन विषय पर अपने उद्बोधन से विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। इसी तरह शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में दमोह विधायक जयंत मलैया छात्राओं के बीच उपस्थित रहकर परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेंगे।


