ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्राम विकास पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड तेंदूखेड़ा में कार्यक्रम आयोजित
विकासखंड तेंदूखेड़ा में कार्यक्रम

दमोह:
आज जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के आजीविका भवन में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्राम विकास पखवाड़ा के अंतर्गत जन अभियान परिषद, विकासखंड तेंदूखेड़ा द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया उद्देश्य ग्रामीण विकास, जनभागीदारी एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश जैन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव, तहसीलदार विवेक व्यास, संतकुमार पाल, शोभा राम नामदेव, सेवानिवृत्त उद्यानिकी अधिकारी रमेश तिवारी उपस्थित रहे। जनअभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक दीपचंद मालवीय ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, नवांकुर सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोविन्द यादव ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उनके माध्यम से आमजन को हो रहे लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और ग्राम विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ग्राम विकास, सामाजिक सहभागिता, स्वावलंबन एवं सामुदायिक विकास से जुड़े विषयों पर अलग अलग वक्ताओ द्वारा चर्चा की गई। कार्यक्रम में लगभग 155 लोगों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन सफल एवं प्रेरणादायक रहा। मेंटर संदीप साहू, दीपेश कटारे, आशीष रैकवार, बीएसडब्लू छात्रों की उपस्थिति रही, कार्यक्रम का संचालन शुभम जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जन अभियान परिषद की ओर से अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं ग्राम विकास के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

