सीएम हेल्पलाइन की 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की विशेष समीक्षा कर, तत्परता से निराकरण के दिए गए निर्देश
जिले में विभिन्न विभागों में 100 दिवस से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विशेष समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से पढ़कर उसके मूल विषय और लंबित रहने के कारण को समझें तथा जिन प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण संभव है, उनका प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जायें। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह प्रवीण फुलपगारे एवं अपर कलेक्टर आनंद मोहन त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद रहे ।
कलेक्टर श्री यादव नें अधिकारियों से कहा पात्रता रखने वाले आवेदकों के प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही तत्काल की जायें। यदि किसी प्रकरण में संबंधित विभाग से कार्यवाही अपेक्षित है, तो उसे नियमानुसार संबंधित स्तर पर भेजते हुए अनावश्यक रूप से लंबित न रखी जायें। केवल औपचारिक जवाब देकर शिकायतों को लंबित रखने की प्रवृत्ति से बचें।
समीक्षा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास , सहकारिता खाद्य, सामाजिक न्याय,किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग , स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, वित्त एवं ऊर्जा विभाग सहित अन्य विभागों की लंबित शिकायतों की विभागवार लंबित प्रकरण मे कारणों एवं समाधान के संबंध में की गयी कार्यवाहियों की समीक्षा की गई।



