
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शिवनगर मंदिर कमेटी द्वारा स्थापित मां दुर्गा जी की आरती एवं गरबा नृत्य आराधना कार्यक्रम में शामिल हुये। पंचायत मंत्री श्री पटेल ने शिव मंदिर एवं देवी पंडाल में पहुंचकर पूजा अर्चन की और गरबा स्थल पर दीप प्रज्वलित कर गरबा नृत्य का शुभारंभ किया।
पंचायत मंत्री श्री पटेल ने मंगल कामनाएं ज्ञापित करते हुए कहा यह अच्छी बात है कि यहां पर गरबा को इवेंट नहीं माता की आराधना नृत्य साधना, उपासना की जाती है। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राजू ठाकुर,वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र दुबे, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर डी.एम.संगतानी, शिवचरण पटेल , नरेंद्र बजाज, सुशील गुप्ता टाइम्स कॉलेज, सर्वजीत सिंह , सुनील डबुल्या, रेशु सिंघई मौजूद थे।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के आलोक गोस्वामी, वन कमेटी के अध्यक्ष संजय पाठक, सचिव महेंद्र राय, मंदिर के पुजारी पंडित अमित शास्त्री, रिंकू जैन, भरत समदड़िया, राजकुमार गुप्ता,सतीश असाटी, पूरन राय, प्रकाश राय, नितिन श्रीवास्तव,विद्याधर मिश्रा, संतोष गौतम, सपन साहू,राहुल दुआ, प्रकाश नायक द्वारा माता की चुनरी, श्रीफल माला पहनाकर सम्मान किया गया। शिवनगर की सभी मातृशक्ति मौजूद थे।