*नृत्य रास गरबा महोत्सव में नौ थीम, नौ रंगों से हो रही मां की आराधना*
*नृत्य रास गरबा महोत्सव में नौ थीम, नौ रंगों से हो रही मां की आराधना*

*पांचवें दिन ‘माटी की खुशबू, दीपों की रोशनी और गरबा की ताल’ थीम ने मोहा मन, छठवें दिन ‘नारी शक्ति, मां शक्ति’ की रही धूम*
दमोह। किल्लाई नाका स्थित निजी गार्डन में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित नृत्य रास गरबा महोत्सव में मातृशक्तियां गरबा के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना कर रही हैं। नौ दिन, नौ थीम और नौ रंगों की अवधारणा पर आधारित इस महोत्सव में हर दिन पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का नया रंग देखने को मिल रहा है। महोत्सव के पांचवें दिन ‘माटी की खुशबू, दीपों की रोशनी और गरबा की ताल’ थीम पर आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाएं और युवतियां सफेद साड़ी एवं लहंगे में नजर आईं, वहीं युवक सफेद कुर्ते में सजकर गरबा की ताल पर थिरकते दिखाई दिए। पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और आकर्षक रोशनी के बीच सामूहिक गरबा ने उत्सव में सांस्कृतिक रंग भर दिए।
*30 प्रकार के गरबा आकर्षण का केंद्र*
महोत्सव में गुजरात की मिट्टी की खुशबू और लोक संस्कृति को दर्शाते पारंपरिक गरबा, रास, डांडिया रास, हेरिटेज गरबा, फोक एवं ट्राइबल गरबा सहित राजस्थान के रॉयल रजवाड़ी गरबा की प्रस्तुतियों के लिए करीब 30 प्रकार की शैलियां तैयार की गई हैं। इनके माध्यम से भारतीय लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिल रही है।
*बच्चों के मनोरंजन के लिए भी इंतजाम*
आयोजन स्थल पर बच्चों के मनोरंजन के लिए जंपिंग, ट्रैम्पोलिन, मिकी माउस, झूले और कार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां लोग खानपान का आनंद ले रहे हैं।
*छठवें दिन लाल रंग में सजा महोत्सव*
शुक्रवार को महोत्सव के छठवें दिन ‘नारी शक्ति, मां शक्ति’ थीम रहेगी। इस अवसर पर महिलाएं और युवतियां लाल लहंगे, जबकि युवक लाल कुर्ते में नजर आए नारी शक्ति और मां दुर्गा के स्वरूप को समर्पित इस थीम के माध्यम से प्रतिभागी पारंपरिक गरबा और नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए मां की आराधना की फैंसी ड्रेस गरबा कंप्टीशन रखा गया जहाँ जो भी स्वरूप और कैरेक्टर बने हमारे प्रतिभागियों ने लोगों को संदेश दिये की हम अपने जीवन में सकारात्मक बने , पेड़ न काटे, जानवरो की रक्षा करें, नशा मुक्त भारत बनाए इत्यादि



