E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
तहसीलदार शिवराम चढ़ार ने तेवरईया गाँव मे आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समस्याएं सुनी

अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम के निर्देशन में ग्राम पंचायत तेवरईया में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तहसीलदार शिवराम चढ़ार ने आवेदकों और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण किया। तहसीलदार श्री चढ़ार ने लोगो से आवेदन लेकर लोगो को शासकीय योजनाओं से सम्बंधित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। शिविर मे राजस्व, पंचायत, महिला बाल विकास सहित कई प्रमुख विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों की समस्याओं का उचित निराकरण किया।

