Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष सोनी और भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मण तिवारी का भाजपा कार्यालय में हुआ ऐतिहासिक स्वागत

नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष सोनी और भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मण तिवारी का भाजपा कार्यालय में हुआ ऐतिहासिक स्वागत

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति एवं जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिनमें भाजयुमो आयाम प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सह-संयोजक मनीष सोनी को जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा के नेता लक्ष्मण तिवारी को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। जिनकी नियुक्ति उपरांत जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल पटेल,भाजपा जिला महामंत्री महेश पटेल, रामेश्वर चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सेन,अमित बजाज (गोलू), राघवेन्द्र परिहार, जिला मंत्री भरत यादव, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री पंडित सतीश तिवारी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा,मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा,मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई, मंडल अध्यक्ष मोनू चौरसिया,नगर महामंत्री अरूण सोनी,सिंकदर खरारे, पूर्व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजीव राय सावजी, नगर उपाध्यक्ष सोनू यादव,अनुपम सोनी, दिलीप चौरसिया,देवल कोरी,मोंटी रायकवार, रीतेश सोनी,रिंकू गोस्वामी,हरि रजक,शिवशंकर कुशवाहा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष राजुल चौराहा,नगर महामंत्री शिवेंद्र तिवारी, कृष्णा पटेल,गौरव सोनी, विवेक मोदी, अखिलेश चौबे,अरविंद रजक,पिंकू गौतम, आदित्य सिरोठिया, साजिद रिज़वी, मुख़्तार खान, कपिल दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा युवा नेता मोंटी रायकवार व आभार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा के द्वारा व्यक्त किया गया।
नव नियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष सोनी एवं भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मण तिवारी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, संस्कृति और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, आंनद विभाग के मंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया, उमादेवी खटीक का आभार व्यक्त किया गया है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!