प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह में संचालित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह में संचालित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़कर 15 अगस्त 2026 हो गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन ने बताया कि महाविद्यालय में इग्नू के लगभग 30 पाठ्यक्रम संचालित हैं साथ ही महाविद्यालय को इस वर्ष से इग्नू की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्र भी बनाया गया है, जो भी अभ्यर्थी नौकरी या व्यवसाय के साथ-साथ अपनी योग्यता बढ़ाना चाहते हैं वे 15 अगस्त 2026 तक इग्नू की वेबसाइट – http://www.ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं।
महाविद्यालय के इग्नू समन्वयक डॉ. के.के.कोरी ने बताया कि इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किसी भी गेप सर्टिफिकेट, टी.सी. अथवा माईग्रेशन की आवश्यकता नहीं है और इग्नू के पाठ्यक्रमों में देश के किसी भी अध्ययन केन्द्र में प्रवेश लेने एवं देश के किसी भी परीक्षा केन्द्र में परीक्षा देने का विकल्प उपलब्ध है। इग्नू के पाठ्यक्रमों एवं प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

