E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री श्रोत्रि ने नगर परिषद हिंडोरिया में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण बीएलओ से प्राप्त की पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक शरद कुमार श्रोत्रि ने नगर परिषद हिंडोरिया क्षेत्र का भ्रमण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से चर्चा कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
प्रेक्षक श्री श्रोत्रि ने बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।
