
शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव रूपांकन पक्ष का आयोजन सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में दमोह जिले के समस्त महाविद्यालय से टीम प्रतिभागी लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं कोलाज, पोस्टर निर्माण, स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, रंगोली, कोलाज एवं कार्टूनिंग प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अवधेश जैन, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. डी.के. नेमा, डॉ. अरुणा एम. जैन, डॉ. मालती नायक, डॉ. आर. पी. अहिरवार उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में दिलीप नामदेव, रश्मि वर्मा, डॉ. अनामिका जैन, डॉ. सीमा जाट, सुरभि पालंदी रही।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णय इस प्रकार रहे कार्टूनिंग में ऋतु विश्वकर्मा शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय प्रथम, कोलाज में शांति राय प्रथम डॉ विजय लाल स्मृति महाविद्यालय, द्वितीय उर्वशी वेद शासकीय पी.जी. महाविद्यालय तृतीय राधिका कोष्टी शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय, स्पॉट पेंटिंग में प्रथम अंजू कुर्मी शासकीय महाविद्यालय पथरिया द्वितीय प्राची राजपूत शासकीय आदर्श महाविद्यालय दमोह तृतीय सुषमा विश्वकर्मा शासकीय महाविद्यालय हटा, रंगोली में प्रथम उर्वशी वेद शासकीय पी.जी. महाविद्यालय द्वितीय कृष्णा पटेल एवं राधा लोधी एवं तृतीय चांदनी सौर शासकीय महाविद्यालय बटियागढ़, क्ले मॉडलिंग में प्रथम आदित्य कुमार खरे शासकीय पीजी महाविद्यालय द्वितीय भुवनेश्वरी चक्रवर्ती शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय, पोस्टर निर्माण में प्रथम अल्जिया खान डॉ. विजय लाल स्मृति महाविद्यालय द्वितीय अब्दुल जुबेर कुरैशी ओजस्वनी महाविद्यालय तृतीय आसिफा खान शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवधेश जैन एवं आभार डॉ. आराधना श्रीवास के द्वारा किया गया।

