मेरा युवा भारत द्वारा जिला स्तरीय युवा संसद 2027 का आयोजन।
मेरा युवा भारत द्वारा जिला स्तरीय युवा संसद 2027 का आयोजन।


दमोह। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, दमोह के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा संसद 2027 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकृत प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम स्थान पर निखिल सोनी, द्वितीय स्थान पर नारायण अहिरवार एवं तृतीय स्थान पर नीरज अहिरवार का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। चयनित तीनों प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय युवा संसद में दमोह जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा गोपाल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. मंजू कटारे, जनपद सदस्य संगीता श्रीधर, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आलोक जैन एवं मेरा युवा भारत के उपनिदेशक रोहित यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित डॉ जितेंद्र कुमार चौधरी, डॉ मीरा माधुरी महंत, डॉ बी डी रैकवार, डॉ अनिल जैन, डॉ मंगल सिंह को भी स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गयज्ञं इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद राहुल सिंह लोधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में इस प्रकार के रचनात्मक एवं प्रतिभा संवर्धन से जुड़े आयोजन बहुत कम देखने को मिलते थे, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देशभर में युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता को निखारने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही विकसित भारत 2047 का संकल्प साकार होगा। उन्होंने सभी चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर दमोह जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे। कार्यक्रम का स्वागत भाषण मेरा युवा भारत के उपनिदेशक रोहित यादव ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन दमोह जिले के यूथ आइकॉन एवं कार्यक्रम समन्वयक कृष्णा पटेल ने किया। अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.आलोक जैन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मेरा युवा भारत के लेखपाल तेज खान, युवराज सिंह, नमन खरे, राजकुमार सेन, जितेंद्र राजपूत, नितिन सिंह तोमर, शंकर गौतम, तुलसीराम तिवारी, कमलेश दुबे, जन्मेजय कोरी, घनश्याम पटेल, रामसेवक सिंह लोधी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


