सरदार पटेल की 151वीं जन्म जयंती पर पैदल मार्च व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश

दमोह। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में चार दिवसीय कार्यक्रम के तृतीय दिवस में संस्था आदर्श ह्यूमन रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर एक पैदल मार्च रैली निकाल कर एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरदार बल्लभ भाई पटेल कि जीवनी पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें राजा मैरिज हाल में सर्व प्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कर्मकांड परिषद के प्रदेश सचिव राहुल पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही व कार्यक्रम की अध्यक्षता के रहे श्री विजय कुमार शिवहरे, विशिष्ट अथिति उन्मुक्त संस्था से अखिलेश चौबे रहे, शिवहरे ने बताया कि आज तृतीय दिवस में विभिन्न कार्यक्रम हुए जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए किया व विशाल पैदल रैली का आयोजन किया जो सी एम राइस स्कूल किल्लाई नाका से प्रारंभ हुई जिसको प्राचार्य महोदय आर पी कुर्मी सर द्वारा हरी झंडी दिखा कर विभिन्न मार्गाे से होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को लेकर के यात्रा निकाली गई इसी तारतम्य में संपूर्ण शहर में एक प्रचार रथ संपूर्ण शहर व आसपास के क्षेत्रों में जेसे बांदकपुर,अभाना,बालाकोट, बनगाँव, पटेरा में भ्रमण करते हुए सरदार पटेल के जीवन का प्रचार प्रचार करता रहा जिसमें मिशन जनजागृति संस्था से राजकुमार सेन, बांसा तारखेड़ा नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत, रामेश्वर पाण्डेय व सीएम राइज स्कूल के समस्त शिक्षकगणों की उपस्थिति रही।

