सुरक्षित बचपन अभियान “उड़ान” अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न बच्चों को दी विधिक अधिकारों की जानकारी
सुरक्षित बचपन अभियान "उड़ान" अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न बच्चों को दी विधिक अधिकारों की जानकारी
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष सुभाष सोलंकी के मार्गदर्शन में ‘सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में पॉक्सो अधिनियम के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड उत्कर्ष दिवाकर, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, आर.पी. पटैल प्राचार्य उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।
व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड उत्कर्ष दिवाकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का बचपन सुरक्षित तथा उनका सर्वागीण विकास हो सके यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है प्रत्येक बच्चे को भयमुक्त वात्तावरण शिक्षा व सम्मान के साथ जीवन जीने, सहभागिता करने का अधिकार है उन अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिये शासन द्वारा विभिन्न कानून बनाये गये है जिनमे बालकों का लैंगिक अपराधों से सरक्षण अधिनियम 2012 निर्मित किया गया है जिसका उद्देश्य बालकों के साथ होने वाले लैंगिक अपराधों के अपराधियों को कठोर दण्ड से दण्डित किया जाना है। आपने पॉक्सों अधिनियम के दांडिक प्रावधानों से अवगत कराया जाकर पीड़ित बच्चों के अधिकार के विषय पर विस्तृत जानकारी दी।
जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने अभियान का उद्देश्य बताते हुये कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चे अपने अधिकारों को समझ सके व किसी भी प्रकार के शोषण, हिसा अपराध से स्वय की सुरक्षा कर सके ताकि बच्चे अपने अधिकार जान सके व उनके साथ होने वाले अपराध को समझ सके। आपने बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सहायता, बालविवाह, मौलिक अधिकार व कर्तव्य के संबंध में बताया साथ ही निःशुल्क हेल्पलाईन 15100, हेल्पलाईन 1098 के संबंध में जानकारी दी। क्रार्यकम के आभार प्रदर्शन आर.पी. पटैल प्राचार्य के द्वारा किया गया।
