मध्य प्रदेश
Trending

दिरा जी की पुण्यतिथि एवं वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई

दिरा जी की पुण्यतिथि एवं वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई

दमोह। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के प्रथम गृह मंत्री वल्लभभाई पटेल की जयंती कांग्रेस जनो ने जिला कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित करके मनाई गई। महापुरुषों का पुण्य स्मरण करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि आयरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी वह शख्सियत थी जिन्होंने विदेशों में अपनी ताकत का लोहा मनवा लिया था। बैंको का राष्ट्रीयकरण उन्हीं की देन है। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि वह अदम्य साहसी थी। उस समय विपक्ष ने तो उन्हें मां दुर्गा समान उन्हें सम्मान दे रखा था। नितिन मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, परम यादव, प्रदीप पटैल, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अमर ंिसंह, दिनेश रैकवार, अभिषेक यादव, दृगपाल सिंह,  संतोषी अठया ने भी कहा कि उस समय के राजनेताओं में वैचारिक मतभेद नहीं थे। गृहमंत्री रहते हुए वल्लभ भाई पटेल ने देश हित में अनेक कार्य किये। उन्हें आज भी हम याद करते है और उनके बताये हुए मार्ग का अनुसरण करते है। इस अवसर पर जावेद रोजान, अनूप दुबे, वकील कुरैशी, लाखन सींग, भारती अठया, सविता लोधी, खिल्लू ठाकुर, श्रीकांत पटेल, चंदन सिंह, बाबु चौहान सहित अनेको कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!