मध्य प्रदेश
Trending

नेशनल फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026 में दमोह की श्रद्धा मछुआ सहकारी समिति हुई सम्मानित

नेशनल फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026 में दमोह की श्रद्धा मछुआ सहकारी समिति हुई सम्मानित

भोपाल में आयोजित नेशनल फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026 में दमोह जिले के ग्राम सदगुवां की श्रद्धा मछुआ सहकारी समिति को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ समिति का पुरस्कार मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने समिति के अध्यक्ष रामसेवक रैकवार को सम्मानित किया।

कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में आयोजित कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , पंचायती राज मंत्रालय तथा मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, पंचायती राज मंत्रालय तथा मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मत्स्य पालन में निवेश, निर्यात, नवाचार और सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की नई एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत मध्यप्रदेश में मत्स्य उत्पादन जल्द से जल्द दोगुना करने का लक्ष्य है। इससे मत्स्य उत्पादकों, विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं और मछली पालन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। राज्य सरकार जल संपदा को निवेश, नवाचार और निर्यात से जोड़कर प्रदेश को मत्स्य पालन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने मत्स्य पालन को फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि मछली उत्पादन के बाद प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग और विपणन को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश मत्स्य पालन निवेश एवं निर्यात मार्गदर्शिका-2026 तथा एक्सपोर्ट पोर्टल की एसओपी का विमोचन भी किया गया। श्रद्धा मछुआ सहकारी समिति को मिला यह सम्मान दमोह के मत्स्य पालन क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे जिले के मत्स्य पालकों और सहकारी समितियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!